सामग्री पर जाएँ
Maharashtra Samachar
Crime

कुर्ला पश्चिम में दिनदहाड़े गोलीबारी, 40 वर्षीय विनोद मल्लप्पा पवार की गोली मारकर हत्या

मुंबई / अकबर खान

Akbar KhanMaharashtra Samachar
1 मिनट पढ़ें

मुंबई : कुर्ला पश्चिम इलाके में दिनदहाड़े गोलीबारी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। हलाव पुल और मकड़वाला कंपाउंड के पास अज्ञात हमलावरों ने 40 वर्षीय विनोद मल्लप्पा पवार पर गोलियां बरसाकर उनकी हत्या कर दी।

इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल फैल गया। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से स्थानीय लोगों में डर और आक्रोश है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह और हमलावरों की पहचान को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।

पुलिस आरोपियों की तलाश और मामले की जांच में जुटी है।

विषयMumbai

अन्य भाषा में: मराठी

साझा करें:

Akbar Khan

अनुभवी पत्रकार और लेखक