टाइगर श्रॉफ केस में नया अपडेट! गोली लगने के बाद ICU में ऑटो ड्राइवर, अब कैसी है हालत?
Maharashtra Samachar••6 व्यूज़•1 मिनट पढ़ें
मुंबई
टाइगर श्रॉफ पर हमले के दौरान घायल हुए ऑटो ड्राइवर उमेश चौहान की हालत स्थिर है. KEM अस्पताल में ICU में उनका इलाज चल रहा है. वहीं एक और बड़ी अपडेट ये भी है कि एक्टर पर हमला करने वाले 5 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के दौरान घायल हुए ऑटो रिक्शा ड्राइवर उमेश चौहान की सेहत को लेकर नया अपडेट सामने आया है. उमेश फिलहाल मुंबई के KEM अस्पताल में भर्ती हैं. राहत की बात ये है कि उनकी चोट का असर दिल और फेफड़ों पर नहीं पड़ा है और सुबह 10 बजे तक उनकी हालत स्थिर बताई गई है