मुंबई महानगरपालिका ने राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य अभियान के 1,700 से अधिक बाहरी एजेंसी के स्वास्थ्यकर्मियों की मांगों पर सकारात्मक कदम उठाए हैं। महिला कर्मचारियों को 180 दिन की सवेतन प्रसूति छुट्टी की मंजूरी मिली है। वेतन में देरी पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई और न्यूनतम वेतन लागू करने की प्रक्रिया भी जारी है।


