हमें अधिकारी बनना है, आप बस शिक्षक दे दीजिए...नन्ही छात्राओं का वीडियो देखते ही सुनेत्रा पवार ने पूरी कर दी मांग
Maharashtra Samachar••2 व्यूज़•2 मिनट पढ़ें
डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार के सामने जैसे ही बीड जिले के ग्रामीण इलाके के एक स्कूल की छात्राओं का वीडियो पहुंचा, तो सुनेत्रा पवार ने तुरंत एक्शन लिया और स्कूल की छात्राओं की मांग को पूरा कर दिया।*
मुंबई / अकबर खान
पुणे/बीड: महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष और राज्य की मुख्यमंत्री सुनेत्री पवार संवेदनशील अवतार सामने आया है। सुनेत्रा पवार ने जैसे ही बीड जिले के हिवरापहाड़ी स्थित स्कूल की छोटी बेटियों का सोशल मीडिया पर वीडियो देखा तो उन्होंने तुरंत शिक्षक को भेजकर उनकी मांग पूरी कर दी। दरअसल स्कूल की छात्राओं ने बॉटल को माइक बनाकर रिपोर्टिंग के अंदाज में वीडियो शूट किया था। इसमें उन्होंने गुहार लगाई थी कि हमें अधिकारी बनना है, आप बस शिक्षक दे दीजिए। बच्चियों का वीडियो देखकर सुनेत्रा पवार भावुक हो गईं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री कार्यालय ने तुरंत शिक्षक की नियुक्त की।बॉटल माइक रिपोर्टिंग' ने खींचा ध्यान सुनेत्रा पवार बीड जिले की प्रभारी मंत्री हैं। महाराष्ट्र के चर्चित आईएएस तुकराम मुंढे का भी यह गृह जनपद है। जानकारी के अनुसार सुनेत्रा पवार ने सोमवार को बीड जिले के जरूड केंद्र के अंतर्गत हिवरापहाड़ी स्थित भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर आदर्श जिला परिषद प्राथमिक विद्यालय की नन्हीं छात्राओं द्वारा सोशल मीडिया पर की गई ‘बॉटल माइक’ रिपोर्टिंग पर तत्काल ध्यान दिया। वह कुछ हद तक दादा अजित पवार वाले अंदाज में ही दिखीं। प्लास्टिक बोटल को बनाया था माइक स्कूल की नन्हीं छात्राओं ने पानी की प्लास्टिक बोतल को माइक बनाकर अपनी कक्षा से ही एक काल्पनिक समाचार बुलेटिन प्रस्तुत किया था। इस दौरान उन्होंने भावुक अपील करते हुए कहा था कि हमें अधिकारी बनना है, आप बस शिक्षक दे दीजिए। छात्राओं की इस अपील वाले वीडियो ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार भावुक कर दिया। उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के निर्देश के बाद बीड जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कार्यालय और शिक्षा विभाग ने शिक्षक शिवाजी जोगदंड की हिवरापहाड़ी स्कूल में नियुक्ति की गई है। स्कूल में शिक्षकों की थी कमी हिवरापहाड़ी के इस दुर्गम क्षेत्र स्थित स्कूल में पिछले कुछ दिनों से गणित, विज्ञान और कंप्यूटर जैसे महत्वपूर्ण विषयों के लिए शिक्षक उपलब्ध नहीं थे। शिक्षकों की कमी की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए नन्हीं छात्राओं ने पानी की प्लास्टिक बोतल को माइक का रूप देकर कक्षा से ही एक काल्पनिक समाचार बुलेटिन प्रस्तुत किया था। छात्राओं का यह भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। बीड जिले के साथ महाराष्ट्र में सुनेत्रा पवार ने त्वरित कार्रवाई चर्चा में हैं। वहिनी की तारीफ हो रही है।