सामग्री पर जाएँ
Maharashtra Samachar
रेलवे

बांद्रा टर्मिनस से छेहरटा के लिए चलेगी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन

त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे का फैसला, 17 नवंबर को होगी रवाना मुंबई / अकबर खान

Akbar KhanMaharashtra Samachar
1 मिनट पढ़ें

मुंबई। त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने बांद्रा टर्मिनस से पंजाब के छेहरटा के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इससे मुंबई और आसपास के क्षेत्रों से पंजाब जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री विनीत अभिषेक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 04673 बांद्रा टर्मिनस-छेहरटा सुपरफास्ट स्पेशल 17 नवंबर को सुबह 10:30 बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी और अगले दिन शाम 7:30 बजे छेहरटा पहुंचेगी।

यात्रा के दौरान यह ट्रेन बोरीवली, वापी, सूरत, भरूच, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, मथुरा, दिल्ली सफदरजंग, पानीपत, अंबाला कैंट, लुधियाना, फगवाड़ा, जालंधर सिटी, ब्यास और अमृतसर स्टेशनों पर ठहरेगी।

इस विशेष ट्रेन में एसी थ्री टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकंड क्लास के डिब्बे लगाए जाएंगे। ट्रेन संख्या 04673 के लिए टिकटों की बुकिंग सभी यात्री आरक्षण प्रणाली (PRS) काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू है।

पश्चिम रेलवे के अनुसार, यह ट्रेन विशेष किराये पर संचालित की जाएगी। ट्रेन के ठहराव, समय-सारणी और कोच संरचना की विस्तृत जानकारी के लिए यात्री भारतीय रेलवे की वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विषयMumbai

अन्य भाषा में: मराठी

साझा करें:

Akbar Khan

अनुभवी पत्रकार और लेखक