सामग्री पर जाएँ
राजनीति

राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित रैली अभूतपूर्व रही,देशभर से उमड़े कांग्रेस कार्यकर्ता और इंडिया गठबंधन के नेता: निजामुद्दीन राइन

Akbar Khan|Maharashtra Samachar
1 मिनट पढ़ें

मुंबई / अकबर खान

मुंबई : चलो दिल्ली वोट बचाओ देश बचाओ रैली की सफलता पर कांग्रेस प्रवक्ता निजामुद्दीन राइन ने देशभर के कांग्रेसी मुख्यमंत्री, नेताओं, कार्यकर्ताओं और इंडिया गठबंधन के सहयोगियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कल आयोजित रैली में जिस तरह का अनुशासन देखने को मिला, जिस उत्साह के साथ लोगों ने भाग लिया और जिस तरह से कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे की मदद की, वह अपने आप में अभूतपूर्व था।

निजामुद्दीन राहीन ने रैली में शामिल हुए देशभर के कोंग्रेसी मुख्यमंत्रियों, का आभार जताया वही कांग्रेसजनों और इंडिया गठबंधन के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम ने देशभर में एकजुटता का संदेश दिया है।

उन्होंने मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हर्षवर्धन सकपाल, आमदार अमीन पटेल, व आमदार असलम शैख़ और मुंबई से बड़ी संख्या में रैली में शामिल हुए सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को विशेष बधाई दी।

राइन ने कहा कि भविष्य में भी जब इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे, तो सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को इसी उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लेना चाहिए।

अंत में उन्होंने पार्टी की ओर से सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित यह कार्यक्रम देश के संविधान की रक्षा, देश की दिशा और दशा में बदलाव तथा नौजवानों के भविष्य को सुरक्षित रखने के संकल्प को आगे बढ़ाने वाला है।

विषय:Mumbai

अन्य भाषा में: मराठी

साझा करें:

Akbar Khan

अनुभवी पत्रकार और लेखक

संबंधित समाचार