सामग्री पर जाएँ
Maharashtra Samachar
राजनीति

लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत 2 नवंबर को शिवतीर्थ से कामगार मैदान तक निकलेगी पदयात्रा

क्या नसीरुद्दीन शाह फिल्म ‘सरफरोश’ के गुलफाम हसन का किरदार असल जिंदगी में निभा रहे हैं? – अमित साटम का अनोखा बयान मुंबई,/ अकबर खान

Akbar KhanMaharashtra Samachar
2 मिनट पढ़ें

मुंबई : भारतीय जनता पार्टी, ‘लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत गुरुवार को भाजपा मुंबई कार्यालय, वसंत स्मृति, दादर पूर्व में पत्रकार परिषद का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा मुंबई अध्यक्ष एवं विधायक अमित साटम ने अभियान की भूमिका स्पष्ट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों का उल्लेख किया और आगामी जनजागृति कार्यक्रमों की जानकारी दी।

साटम ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का सम्मान और वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठा बढ़ी है। भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और देश में अनेक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का निर्माण हुआ है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के वैश्विक संकट के दौरान केंद्र सरकार द्वारा घोषित आत्मनिर्भर भारत पैकेज और देशव्यापी टीकाकरण अभियान ने भारत को इस संकट से उबरने में महत्वपूर्ण मदद की।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए साटम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और राहुल गांधी जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। विकास के मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय विपक्ष अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा देश को दिए गए संविधान का सम्मान करना और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं पर विश्वास बनाए रखना आवश्यक है।

*नसीरुद्दीन शाह से अमित साटम ने मांगा स्पष्टीकरण*

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए अमित साटम ने अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के कथित बयानों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी।

साटम ने नसीरुद्दीन शाह से इस विषय पर अपनी भूमिका स्पष्ट करने और खुलकर जवाब देने की मांग की। उन्होंने इस संदर्भ में सवाल उठाया कि क्या नसीरुद्दीन शाह फिल्म ‘सरफरोश’ में गुलफाम हसन का किरदार केवल पर्दे पर निभा रहे थे या अब वास्तविक जीवन में भी उसी तरह की भूमिका निभा रहे हैं?

साटम ने आरोप लगाया कि भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा कुछ अंतरराष्ट्रीय शक्तियों को रास नहीं आ रही है। उनके अनुसार, देश के भीतर विपक्ष और कुछ भारतविरोधी शक्तियां मिलकर अस्थिरता और अराजकता पैदा करने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने जावेद अख्तर, शबाना आजमी और नसीरुद्दीन शाह की भूमिकाओं पर भी सवाल उठाए। इस दौरान उन्होंने *उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे को लेकर भी टिप्पणी* की।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे भ्रामक जानकारी के प्रभाव में न आएं और किसी भी विषय पर प्रतिक्रिया देने से पहले वास्तविक तथ्यों को समझें।

2 नवंबर को शिवतीर्थ से कामगार मैदान तक निकलेगी पदयात्रा

‘लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा निकाली जाएगी।

विषयMumbai
साझा करें:

Akbar Khan

अनुभवी पत्रकार और लेखक