सामग्री पर जाएँ
Maharashtra Samachar
बॉलीवुड

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने खास अंदाज में दी दिवाली की बधाई, फैंस को दिया प्यार और खुशियों का संदेश

मुंबई / अकबर खान

Akbar KhanMaharashtra Samachar
1 मिनट पढ़ें

मुंबई। बॉलीवुड के चर्चित और पसंदीदा कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने दिवाली के खास मौके पर अपने चाहने वालों को शुभकामनाएं दीं। दोनों की ओर से दी गई दिवाली विशेज को लेकर फैंस के बीच खास उत्साह देखने को मिल रहा है।

सिद्धार्थ और कियारा बॉलीवुड के लोकप्रिय कपल्स में शुमार हैं। उनकी जोड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता है। सोशल मीडिया पर भी दोनों की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है।

दिवाली के पावन अवसर पर दोनों ने सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उनके इस खास संदेश ने फैंस के बीच त्योहार की खुशियों को और बढ़ा दिया।

फैंस भी इस प्यारे कपल को दिवाली की बधाइयां देते हुए उनके सुखी और खुशहाल जीवन की कामना कर रहे हैं।

सिद्धार्थ और कियारा की ओर से सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!

विषयMumbai
साझा करें:

Akbar Khan

अनुभवी पत्रकार और लेखक