Akbar KhanMaharashtra Samachar
1 मिनट पढ़ेंसिद्धार्थ मल्होत्रा के लिए इस बार की दिवाली बेहद खास, दोहरी खुशियों के साथ मना रहे हैं त्योहार
मुंबई / अकबर खान

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के लिए इस साल की दिवाली बेहद खास और खुशियों से भरी हुई है। फिल्म 'द व्वान' की सफलता और दूसरी बार पिता बनने की खुशी ने उनके इस साल को यादगार बना दिया है।
ऐसे में सिद्धार्थ के पास जश्न मनाने की कई वजहें हैं। दिवाली के इस खास मौके पर वह त्योहार की मिठास का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। उनकी खुशियों और उत्साह को देखकर साफ है कि यह साल उनके लिए कई खूबसूरत यादें लेकर आया है।
फिल्म की सफलता से लेकर परिवार में आई नई खुशियों तक, सिद्धार्थ मल्होत्रा इस दिवाली को हर मायने में खास बना रहे हैं।
विषयMumbai
अन्य भाषा में: मराठी
अनुभवी पत्रकार और लेखक
