आशा कार्यकर्ताओं व स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा बकाया भुगतान और दिवाली बोनस जैसी विभिन्न मांगों को लेकर आज़ाद मैदान मे आंदोलन
Maharashtra Samachar••10 व्यूज़•1 मिनट पढ़ें
आशा वर्कर सरकारी नौकरी व विभिन्न मांग को लेकर मुंबई आज़ाद मैदान मे ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया!
नेशनल हेल्थ मिशन के तहत राज्य के शहरी, ग्रामीण और आदिवासी छेत्र में लगभग 4000 ग्रुप प्रमोटर और 82000 आशा कार्येकर्ता काम कर रही हैं l आशा कार्येकर्ताओं द्वारा सरकारी स्कीम का फ़ायदा ज़मीनी स्तर पर लोगों तक पहुंचाया जा सके। ग्रुप प्रमोटर और आशा कार्येकर्ता को इसलिए रखा गया है ताकि देश और राज्य के लोगों को हेल्थ सर्विस का फ़ायदा मिल सके। महाराष्ट्र सरकार 10 साल की सर्विस पूरी कर चुके ग्रुप प्रमोटर और आशा कार्येकर्ता को इस आदेश से बाहर कर दिया है। इस वजह से हज़ारों ग्रुप प्रमोटर और आशा वॉलंटियर मुंबई के आज़ाद मैदान मे अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध जता रहे हैं।