भारतीय नौसेना के नेव्हल डॉकयार्ड से कमोडोर ऑफ यार्ड विभाग के कर्मचारियों ने आपातकालीन स्थिति में रक्तदान करके एक कैंसर रोगी की जान बचाई
Maharashtra Samachar••326 व्यूज़•2 मिनट पढ़ें
मुंबई / संवाददाता
मुंबई : भारतीय नौसेना के नेव्हल डॉकयार्ड से कमोडोर ऑफ यार्ड विभाग के कर्मचारियों ने बॉम्बे अस्पताल में कैंसर रोगी के ऑपरेशन के दौरान आपातकालीन स्थिति में रक्तदान करके सराहनीय कार्य किया। रोगी के माता-पिता को छह बोतल रक्त की तत्काल आवश्यकता थी। यह वास्तव में गर्व की बात है कि मुंबई नौसेना गोदी यार्ड के कमोडोर विभाग में कार्यरत नामदेव देसले, अवर श्रेणी लिपीक (टाइम कीपर) ने रक्त की आवश्यकता की सूचना मिलते ही तुरंत अपना रक्तदान किया। उन्होंने राहुल वाटे (एचएसके-II), गौतम बागुल (एचएसके-II), कुलदीप कुमार (एचएसके-II), बंगारू गणेश (एसकेएल), सचिन वाकपंजर (एचएसके-I) को भी प्रोत्साहित किया और कैंसर रोगी के आपातकालीन ऑपरेशन के लिए आवश्यक रक्त की व्यवस्था सफलतापूर्वक की।नई दिल्ली स्थित नेशनल यूथ अवॉर्डीज फेडरेशन ऑफ इंडिया (NYAFI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जावेद जमादार ने कहा, "कैंसर रोगियों को आपातकालीन स्थिति में रक्तदान करना एक सराहनीय सेवा है। मैंने नेशनल यूथ अवॉर्डीज फेडरेशन ऑफ इंडिया (NYAFI) के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. बिजय महाराणा से अनुरोध किया है कि भविष्य में रक्तदाताओं के नाम पर 'राष्ट्रीय गौरव सम्मान' से सम्मानित किया जाए।" महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "रक्त दान - जीवन दान" , "यह वास्तव में एक महान सामाजिक कल्याणकारी कार्य है कि मुंबई में स्थित भारतीय नौसेना के नेव्हल डॉकयार्ड विभाग आपातकालीन स्थिति में कैंसर रोगियों को रक्तदान करके उत्कृष्ट सेवा प्रदान कर रहा है।"