सामग्री पर जाएँ
Maharashtra Samachar
Hindi

मुंबई प्रेस क्लब में ‘डांस ऑफ डेमोक्रेसी’ फोटो प्रदर्शनी को मिला शानदार प्रतिसाद

मुंबई प्रेस क्लब में ‘डांस ऑफ डेमोक्रेसी’ फोटो प्रदर्शनी को मिला शानदार प्रतिसाद

Akbar KhanMaharashtra Samachar
1 मिनट पढ़ें

मुंबई: मुंबई प्रेस क्लब में आयोजित ‘डांस ऑफ डेमोक्रेसी’ (Dance of Democracy) फोटोग्राफी प्रदर्शनी को दर्शकों का शानदार प्रतिसाद मिला। इस प्रदर्शनी में लोकतंत्र, जनभागीदारी और सामाजिक जीवन से जुड़े विभिन्न यादगार पलों को तस्वीरों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

प्रदर्शनी देखने के लिए बड़ी संख्या में मीडिया जगत से जुड़े लोगों, पत्रकारों और फोटोग्राफी प्रेमियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। दर्शकों ने प्रदर्शित तस्वीरों की सराहना की और अपने अनुभव साझा किए।

इस अवसर पर गजानन दुधालकर ने प्रदर्शनी में आने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दर्शकों के उत्साह और सहभागिता ने इस आयोजन को यादगार बना दिया।

उन्होंने सभी से अपील की कि वे मुंबई प्रेस क्लब में आकर इस अनूठी प्रदर्शनी के यादगार पलों को फिर से अनुभव करें।

गजानन दुधालकर ने सभी सहयोगियों, दर्शकों और शुभचिंतकों का हृदय से धन्यवाद किया।

विषयMumbai
साझा करें:

Akbar Khan

अनुभवी पत्रकार और लेखक