Akbar KhanMaharashtra Samachar
1 मिनट पढ़ेंहाजी इस्माइल हबीब मुसाफिरखाना मस्जिद को लेकर बड़ी खबर!
मुंबई के भेंडी बाजार स्थित हाजी इस्माइल हबीब मुसाफिरखाना मस्जिद को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने मस्जिद के प्रेयर हॉल (नमाज़ पढ़ने की जगह) को लेकर चल रही तोड़फोड़ की कार्रवाई पर फिलहाल रोक लगा दी है। अदालत के आदेश के अनुसार, मौजूदा स्थिति बरकरार रखी जाएगी।
इस मामले में वर्ष 2020 के बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश और बीएमसी की कार्रवाई को लेकर कानूनी विवाद चल रहा है।
फिलहाल मस्जिद के प्रेयर हॉल को बरकरार रखने की बात कही गई है। हालांकि, मामले में अंतिम फैसला आना अभी बाकी है।
विषयMumbai
अन्य भाषा में: मराठी
अनुभवी पत्रकार और लेखक
