मुंबई में अनधिकृत फ्लेक्स, बैनर और पोस्टर के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। महापौर रितू तावडे सभी राजनीतिक दलों से सहयोग मांगेंगी। अधिकृत विज्ञापनों पर क्यूआर कोड अनिवार्य करने और नियम तोड़ने वाले मुद्रकों व एजेंसियों को काली सूची में डालने की तैयारी।
