सामग्री पर जाएँ
Maharashtra Samachar
Hindi

अंडर-19 मुंबई महिला क्रिकेट टीम ने सिद्धिविनायक मंदिर में किए गणपति बप्पा के दर्शन, सफलता का लिया आशीर्वाद

मुंबई / संवाददाता

Akbar KhanMaharashtra Samachar
1 मिनट पढ़ें

मुंबई। अंडर-19 मुंबई महिला क्रिकेट टीम ने आज प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक मंदिर में पहुंचकर गणपति बप्पा के दर्शन किए और आगामी खेल प्रतियोगिताओं में सफलता के लिए आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर मंदिर प्रशासन की ओर से टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। साथ ही खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी क्रिकेट सफर के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

इस मौके पर श्री सिद्धिविनायक मंदिर न्यास के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी एवं ट्रस्टी महेश मुदलियार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

टीम के खिलाड़ियों ने गणपति बप्पा के दर्शन कर सुखद भविष्य, बेहतर प्रदर्शन और खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करने की कामना की।

विषयMumbai

अन्य भाषा में: मराठी

साझा करें:

Akbar Khan

अनुभवी पत्रकार और लेखक