उद्धव ठाकरे के हाथों होगा ‘लल देद – कश्मीर की मां’ पुस्तक का विमोचन, डॉ. वैदेही तामण की है रचना
मुंबई / अकबर खान
मुंबई: कश्मीर की महान संत कवयित्री और आध्यात्मिक हस्ती लल देद के जीवन एवं विचारों पर आधारित पुस्तक ‘लल देद – कश्मीर की मां’ का पुस्तक विमोचन समारोह मुंबई मराठी पत्रकार संघ में आयोजित हुवा।
लेखिका डॉ. वैदेही तामण द्वारा लिखित इस पुस्तक का विमोचन महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना पक्षप्रमुख उद्धव बालासाहेब ठाकरे के शुभहस्ते हुवा।
यह कार्यक्रम मुंबई मराठी पत्रकार संघ, मुंबई में आयोजित किया गया । पुस्तक के माध्यम से कश्मीर की सांस्कृतिक, साहित्यिक और आध्यात्मिक विरासत में लल देद के योगदान को सामने लाने का प्रयास किया गया है।
इस अवसर पर ‘लल देद लिटरेरी अवॉर्ड्स 2026’ का भी उल्लेख किया गया है। कार्यक्रम में साहित्य और संस्कृति से जुड़े विषयों पर चर्चा हुवी है।
कार्यक्रम का विवरण:
- पुस्तक: लल देद – कश्मीर की मां
- लेखिका: डॉ. वैदेही तामण
- विमोचनकर्ता: उद्धव बालासाहेब ठाकरे
- तारीख: 18 नवंबर 2026
- स्थान: मुंबई मराठी पत्रकार संघ, मुंबई
यह आयोजन कश्मीर की समृद्ध साहित्यिक और आध्यात्मिक परंपरा को हिंदी और मराठी पाठकों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
अन्य भाषा में: मराठी
अनुभवी पत्रकार और लेखक


