त्योहारी सीजन में यात्रियों को मिलेगी राहत, दोनों दिशाओं में 4 फेरे लगाएगी ट्रेन
बांद्रा टर्मिनस से गोरखपुर के लिए चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, 11 और 18 नवंबर को होगी रवाना मुंबई / अकबर खान

मुंबई: त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने बांद्रा टर्मिनस और गोरखपुर के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन के संचालन से मुंबई और उत्तर प्रदेश के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
पश्चिम रेलवे द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 05092 बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक बुधवार को दोपहर 1:45 बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी और अगले दिन रात 11:55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन 11 और 18 नवंबर, 2026 को संचालित की जाएगी।
इसी प्रकार, वापसी में ट्रेन संख्या 05091 गोरखपुर–बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक सोमवार को रात 9:55 बजे गोरखपुर से प्रस्थान करेगी और बुधवार दोपहर 12 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन 9 और 16 नवंबर, 2026 को चलेगी। इस प्रकार दोनों दिशाओं में ट्रेन कुल चार फेरे लगाएगी।
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, भवानी मंडी, कोटा, गंगापुर सिटी, ईदगाह आगरा, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बादशाह नगर, गोंडा और बस्ती स्टेशनों पर रुकेगी।
31 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग
ट्रेन संख्या 05092 के लिए टिकटों की बुकिंग 31 अक्टूबर, 2026 से सभी यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। यह ट्रेन विशेष किराये पर संचालित की जाएगी।
ट्रेन में एसी द्वितीय श्रेणी, एसी तृतीय श्रेणी, शयनयान और द्वितीय श्रेणी के सामान्य कोच उपलब्ध होंगे। यात्रियों को ट्रेन के ठहराव, समय और कोच संरचना से संबंधित विस्तृत जानकारी भारतीय रेलवे की वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर मिल सकेगी।
अनुभवी पत्रकार और लेखक
