दिया मिर्जा को ब्लैकलिस्ट करने की मांग पर कांग्रेस का बीजेपी पर हमला
सरकार की आलोचना करना देशद्रोह नहीं: अशरफ आज़मी मुंबई / अकबर खान

मुंबई: अभिनेत्री दिया मिर्जा के पर्यावरण संबंधी वीडियो को लेकर मुंबई की राजनीति में विवाद गहराता जा रहा है। दिया मिर्जा के वीडियो को एक पोर्टल से हटाए जाने और उन्हें सरकारी परियोजनाओं से ब्लैकलिस्ट करने की मांग पर कांग्रेस ने बीजेपी और मुंबई महानगरपालिका प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। बता दे की अभिनेत्री दिया मिर्जा के पर्यावरण संबंधी वीडियो को लेकर मुंबई में राजनीतिक विवाद गहराता जा रहा है। वीडियो को पोर्टल से हटाए जाने और दिया मिर्जा को सरकारी परियोजनाओं से ब्लैकलिस्ट करने की मांग पर कांग्रेस ने बीजेपी और मुंबई महानगरपालिका प्रशासन को घेरा है।
कांग्रेस नेता अशरफ आज़मी ने कहा कि दिया मिर्जा लगातार पर्यावरण संरक्षण के मुद्दों पर अपनी आवाज उठाती रही हैं। ऐसे में उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करना दुर्भाग्यपूर्ण है। अशरफ आज़मी ने कहा कि सरकार की आलोचना करना देश की आलोचना करना नहीं है। लोकतंत्र में सरकार से सवाल पूछना हर नागरिक का अधिकार है।
मुंबई में बढ़ता प्रदूषण गंभीर चिंता का विषय
कांग्रेस नेता अशरफ आज़मी ने मुंबई में बढ़ते वायु प्रदूषण पर चिंता जताते हुए कहा कि शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) कई बार 300 के स्तर तक पहुंच रहा है। प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, वायु प्रदूषण बच्चों के फेफड़ों के विकास को भी प्रभावित कर सकता है।
उन्होंने सवाल किया कि जब मुंबई की पर्यावरणीय स्थिति लगातार बिगड़ रही है, तब सरकार प्रदूषण नियंत्रित करने के ठोस उपाय करने के बजाय पर्यावरण के मुद्दे उठाने वाली अभिनेत्री को निशाना क्यों बना रही है?
अस्पताल, पानी, और शिक्षा की समस्याओं पर सरकार को घेरा
कांग्रेस नेता आज़मी ने बीएमसी प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि मुंबई में सरकारी अस्पतालों की स्थिति चिंताजनक है। अस्पतालों में दवाइयों की कमी, स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली, सरकारी अस्पतालों के निजीकरण की तैयारी, पीने के पानी की समस्या, सरकारी स्कूलों में शिक्षा का गिरता स्तर, खराब सड़कें और सार्वजनिक शौचालयों की कमी जैसे कई गंभीर मुद्दे हैं।
उन्होंने कहा कि इन समस्याओं का समाधान करना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए, लेकिन प्रशासन इन बुनियादी सवालों पर गंभीरता नहीं दिखा रहा है।
निर्माण स्थलों से होने वाले प्रदूषण पर भी उठाए सवाल
कांग्रेस नेता अशरफ आज़मी ने बताया कि जनवरी 2025 में बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई के निर्माण स्थलों की निगरानी के लिए महानगरपालिका को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद निगरानी व्यवस्था लागू करने में काफी देरी हुई।
उन्होंने सवाल किया कि अदालत के निर्देशों के बावजूद लगभग दो साल तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई? अब जो निगरानी व्यवस्था लाई जा रही है, वह भी अधूरी क्यों है? अशरफ आज़मी ने महानगरपालि
आयुक्त को पत्र लिखकर मांगा जवाब
कांग्रेस नेता ने बताया कि उन्होंने महानगरपालिआयुक्त को पत्र लिखकर इस पूरे मामले में कई सवालों के जवाब मांगे हैं।
उन्होंने कहा कि दिया मिर्जा के अलावा माधुरी दीक्षित, अजिंक्य रहाणे और अन्य सेलिब्रिटीज ने भी पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ दिवाली मनाने का संदेश दिया था। ऐसे संदेशों का उद्देश्य मुंबई के नागरिकों को प्रदूषण मुक्त वातावरण के प्रति जागरूक करना था।
उन्होंने सवाल किया कि दिया मिर्जा का वीडियो इतनी जल्दबाजी में क्यों हटाया गया? आखिर ऐसा क्या हुआ कि प्रशासन को इस वीडियो से परेशानी होने लगी? महापौर द्वारा उन्हें सरकारी परियोजनाओं से ब्लैकलिस्ट करने की मांग करना भी समझ से परे है।
बीजेपी का मतलब मुंबई और देश नहीं है
कांग्रेस नेता ने कहा कि बीजेपी को यह समझना चाहिए कि बीजेपी का मतलब मुंबई नहीं है और न ही बीजेपी का मतलब पूरा देश है। लोकतंत्र में सरकार की आलोचना हमेशा होती रही है और आगे भी होती रहेगी।
उन्होंने कहा कि आलोचना को दुश्मनी समझने के बजाय सरकार को उससे सीख लेकर अपनी कमियों को सुधारना चाहिए।
सरकारी जमीनों और अस्पतालों के निजीकरण पर सवाल
कांग्रेस नेता ने बीएमसी की कीमती जमीनों और सार्वजनिक संस्थानों को निजी हाथों में सौंपे जाने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़े उद्योगपतियों को सार्वजनिक संपत्तियां सौंपने के फैसलों पर भी प्रशासन को जवाब देना चाहिए।
अंत में कांग्रेस नेता ने कहा कि दिया मिर्जा को ब्लैकलिस्ट करने की मांग करने के बजाय सरकार को मुंबई की असली समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। स्वच्छ हवा, साफ पानी, बेहतर अस्पताल, अच्छी शिक्षा और नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। पर्यावरण संरक्षण के लिए आवाज उठाने वालों को निशाना बनाने के बजाय उनकी बात सुननी चाहिए।
अनुभवी पत्रकार और लेखक
