सामग्री पर जाएँ
Hindi

दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी सम्पन्न

Akbar Khan|Maharashtra Samachar
1 मिनट पढ़ें

मुंबई / अकबर खान मुंबई: केंद्रीय वस्तु व सेवा कर एवं केंद्रीय उत्पाद शुल्क बेलापुर आयुक्तालय के राजभाषा अनुभाग द्वारा वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी रमेश राय के प्रबंधन में दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन 28 व 29 सितंबर 2026 को कार्यालय प्रांगण में किया गया। पुस्तकों की प्रदर्शनी मुंबई के प्रमुख प्रकाशक एवं वितरक आर के पब्लिकेशन के द्वारा किया गया।

मुंबई: केंद्रीय वस्तु व सेवा कर एवं केंद्रीय उत्पाद शुल्क बेलापुर आयुक्तालय के राजभाषा अनुभाग द्वारा वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी रमेश राय के प्रबंधन में दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन 28 व 29 सितंबर 2026 को कार्यालय प्रांगण में किया गया। पुस्तकों की प्रदर्शनी मुंबई के प्रमुख प्रकाशक एवं वितरक आर के पब्लिकेशन के द्वारा किया गया।

पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन आयुक्त आर. एल. रमेश (भा.रा.से.) एवं वीरेंद्र अग्रवाल, (आई. जी., सीआरपीएफ, पश्चिमी क्षेत्र मुख्यालय) द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्रीकांत मुसुलुरु (अपर आयुक्त), विमल शाह (संयुक्त आयुक्त), अखिलेश कुमार (सहायक आयुक्त), अंकित कुमार (अधीक्षक, भूमि एवं भवन ), एस. वेंकट सुब्रमण्यम (अधीक्षक,जनसंपर्क अधिकारी), मोहित मलिक ( निरीक्षक)आदि अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। आर के पब्लिकेशन के निदेशक रामकुमार जी ने आयुक्त महोदय का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।

हिंदी पखवाड़ा- 2026 के अंतर्गत आयोजित इस पुस्तक प्रदर्शनी का उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों में पठन-संस्कृति को प्रोत्साहित करने तथा हिंदी साहित्य के प्रति रुचि को बढ़ावा देना है। इस प्रदर्शनी में नवी मुंबई के अनेक सरकारी कार्यालयों के हिंदी विभाग प्रमुखों ने उपस्थित होकर इसे गरिमा प्रदान की।

अन्य भाषा में: मराठी

साझा करें:

Akbar Khan

अनुभवी पत्रकार और लेखक

संबंधित समाचार