पश्चिम रेलवे द्वारा मुंबई सेंट्रल 15 दिनों के विशेष टिकट जांच अभियान ‘ऑपरेशन दीप’ की शुरुआत
दीपावली त्योहार के दौरान बिना टिकट यात्रा पर अंकुश लगाने तथा यात्रियों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए शुरू है विशेष अभियान मुंबई / अकबर खान

मुंबई : पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल मंडल द्वारा दीपावली त्योहार के दौरान यात्रियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 31 अक्टूबर से 14 नवम्बर, 2026 तक 15 दिनों का विशेष गहन टिकट जांच अभियान ‘ऑपरेशन दीप’ (DEEP – Detect, Examine, Enforce, Penalize) शुरू किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाना तथा वैध टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए सुगम एवं आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करना है।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री विनीत अभिषेक द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, त्योहारों के दौरान रेलवे में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ती है। इस भीड़ का प्रभावी प्रबंधन करने तथा यात्रा अनुशासन बनाए रखने के लिए मुंबई सेंट्रल मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों के साथ-साथ ट्रेनों में भी विशेष टिकट जांच दल तैनात किए गए हैं।
इस विशेष अभियान के अंतर्गत, रेलवे प्रशासन द्वारा ‘DEEP’ शब्द के चार प्रमुख पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसमें बिना टिकट एवं अनियमित रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों की सक्रिय रूप से पहचान करना (Detect), टिकट एवं वैध पहचान पत्रों की जांच एवं सत्यापन करना (Examine), भीड़भाड़ पर अंकुश लगाने के लिए रेलवे नियमों को प्रभावी ढंग से लागू करना (Enforce) तथा रेलवे अधिनियम के प्रावधानों के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाना (Penalize) शामिल है।
पश्चिम रेलवे सभी यात्रियों एवं रेल उपयोगकर्ताओं से अपील करती है कि वे हमेशा वैध रेलवे टिकट लेकर ही यात्रा करें, ताकि उनकी यात्रा सुविधाजनक एवं परेशानी मुक्त रहे तथा दंडात्मक कार्रवाई से बचा जा सके। यात्रियों को डिजिटल टिकट बुकिंग की सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाता है।
अनुभवी पत्रकार और लेखक
