सामग्री पर जाएँ
Maharashtra Samachar

पश्चिम रेलवे ने ज़ोनल स्तर पर दर्ज की 100% समयपालनता

मुंबई / अकबर खान

Maharashtra Samachar1 मिनट पढ़ें

मुंबई : पश्चिम रेलवे ने 17 नवंबर, 2026 को ज़ोनल स्तर पर 100% समयपालनता दर्ज कर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। यह उपलब्धि दर्शाती है कि पश्चिम रेलवे परिचालन उत्कृष्टता, समयपालनता और यात्री संतुष्टि को निरंतर प्राथमिकता देता है।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री विनीत अभिषेक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह उपलब्धि त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के बीच हासिल हुई। उस समय ज़ोन के पहले से ही अत्यधिक व्यस्त रेल नेटवर्क पर नियमित सेवाओं के साथ-साथ दिवाली–छठ स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही थीं। यह परिणाम सुविचारित योजना और विभिन्न मंडलों व विभागों के बीच प्रभावी समन्वय को दर्शाता है।

पश्चिम रेलवे अधिक मांग वाले समय में भी यात्रियों को सुरक्षित, कुशल और विश्वसनीय रेल सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

अन्य भाषा में: मराठी

साझा करें: