सामग्री पर जाएँ
Hindi

बेस्ट कर्मचारियों की काली दिवाली!

Akbar Khan|Maharashtra Samachar
1 मिनट पढ़ें

सेवानिवृत्त कर्मचारियों का बकाया भुगतान की मांग को लेकर मुंबई के आज़ाद मैदान में आंदोलन

मुंबई: BEST के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न आर्थिक मांगों को लेकर मुंबई के आज़ाद मैदान मे काली दिवाली आंदोलन का ऐलान किया है। आंदोलन के जरिए प्रशासन का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर आकर्षित किया जा रहा है।

आंदोलनकारियों की प्रमुख मांग है कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित ग्रेच्युटी और अन्य आर्थिक बकाया राशि का जल्द से जल्द भुगतान किया जाए।

BEST सेवानिवृत्त कामगार संघर्ष समिति के नेतृत्व में कर्मचारियों ने प्रशासन से मांग की है कि केवल आश्वासन देने के बजाय उनके बकाया पैसों का भुगतान किया जाए।

कर्मचारियों का कहना है कि सेवानिवृत्ति के बाद भी उन्हें अपने हक के पैसों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। इसी नाराजगी के चलते उन्होंने काली दिवाली मनाकर अपना विरोध दर्ज कराने का निर्णय लिया है।

अब देखना होगा कि BEST प्रशासन कर्मचारियों की इन मांगों पर कब तक ठोस कदम उठाता है।

विषय:Mumbai
साझा करें:

Akbar Khan

अनुभवी पत्रकार और लेखक

संबंधित समाचार