सामग्री पर जाएँ
Hindi

महाराष्ट्र के IT असिस्टेंट कर्मचारियों का मुंबई आजाद मैदान मे आंदोलन

Akbar Khan|Maharashtra Samachar
1 मिनट पढ़ें

5 प्रतिनिधि करेंगे अनिश्चितकाल न भूख हड़ताल समय पर मानधन नहीं मिलने और अनधिकृत ऐप के जरिए लाइव हाजिरी लगाने का दबाव बनाने का आरोप मुंबई / अकबर खान

मुंबई : महाराष्ट्र के IT असिस्टेंट कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों पर सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिए जाने के कारण कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। बार-बार ज्ञापन और स्मरण पत्र देने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं होने से अब कर्मचारी संगठन ने आंदोलन का रास्ता अपनाने का फैसला किया है।

कर्मचारी संगठन की ओर से घोषणा की गई है कि 2 नवंबर 2026 से मुंबई के आजाद मैदान में पांच प्रतिनिधि अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे। ये प्रतिनिधि शांतिपूर्ण तरीके से अन्नत्याग कर अपना विरोध दर्ज कराएंगे।

समय पर मानधन नहीं मिलने से कर्मचारी परेशान

कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें समय पर मानधन नहीं दिया जा रहा है, जिसके कारण आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा अनधिकृत मोबाइल ऐप के माध्यम से लाइव हाजिरी दर्ज करने के लिए दबाव बनाए जाने की भी शिकायत की गई है।

सरकार से जल्द समाधान करने की मांग

संगठन का कहना है कि कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर सरकार के समक्ष कई बार निवेदन किया गया है। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।

इसी नाराजगी के चलते संगठन ने 2 नवंबर से मुंबई के आजाद मैदान में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने का निर्णय लिया है। इस आंदोलन की पूर्व सूचना भी शासन को दे दी गई है।

कर्मचारी संगठन ने सरकार से मांग की है कि IT असिस्टेंट कर्मचारियों की लंबित समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए, समय पर मानधन दिया जाए और अनधिकृत ऐप के माध्यम से लाइव हाजिरी के लिए बनाए जा रहे दबाव को बंद किया जाए।

कर्मचारियों का कहना है कि अब आश्वासन नहीं, बल्कि उनकी मांगों पर ठोस निर्णय चाहिए।

विषय:Mumbai
साझा करें:

Akbar Khan

अनुभवी पत्रकार और लेखक

संबंधित समाचार