Akbar KhanMaharashtra Samachar
1 मिनट पढ़ेंमुंबई में पटाखों पर लगा प्रतिबंध! महापौर ऋतु तावड़े ने मुंबईकरों से की पटाखों से दूर रहने की अपील
मुंबई / अकबर खान

मुंबई : मुंबई में पटाखों से आग लगने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए बीएमसी प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। मुंबई में रॉकेट और आसमान में उड़ने वाले इसी तरह के पटाखों के इस्तेमाल पर 25 नवंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक प्रतिबंध लगा दिया गया है।
मुंबई की महापौर ऋतु तावड़े ने भी मुंबईकरों से अपील की है कि वे पटाखे फोड़ते समय सावधानी बरतें और अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।
बीएमसी के शहरी आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह प्रतिबंध रिहायशी इमारतों, छतों, बालकनी, पार्किंग स्थलों और झोपड़पट्टी क्षेत्रों सहित पूरे मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में लागू रहेगा।
प्रशासन ने नागरिकों से नियमों का पालन करने और आग की घटनाओं को रोकने में सहयोग करने की अपील की है।
विषयMumbai
अनुभवी पत्रकार और लेखक
