सामग्री पर जाएँ
Hindi

लोकतंत्र बचाओ… अराजकता हटाओ अभियान के तहत मुंबई में भव्य पदयात्रा

Akbar Khan|Maharashtra Samachar
1 मिनट पढ़ें

मुंबई / अकबर खान

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी, मुंबई की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ… अराजकता हटाओ’ अभियान के अंतर्गत सोमवार, 2 नवंबर 2026 को भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया है।

यह पदयात्रा दोपहर 3 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज मैदान (शिवाजी पार्क) से प्रारंभ होकर प्रभादेवी स्थित कामगार कल्याण मंडल मैदान में संपन्न होगी।

इस पदयात्रा में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक रवींद्र चव्हाण, भाजपा मुंबई अध्यक्ष एवं विधायक अमित साटम, महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री एड. आशीष शेलार और एड. मंगल प्रभात लोढ़ा सहित मुंबई के सभी सांसद, विधायक, नगरसेवक, पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे।

भाजपा की ओर से आयोजित इस पदयात्रा का उद्देश्य लोकतंत्र की रक्षा, राष्ट्रहित और संवैधानिक मूल्यों के समर्थन में जनता तक एकजुटता का संदेश पहुंचाना है।

इस अवसर पर मीडिया प्रतिनिधियों से पदयात्रा में उपस्थित रहकर कार्यक्रम का समाचार संकलन एवं छायांकन करने की अपील की गई है।

विषय:Mumbai
साझा करें:

Akbar Khan

अनुभवी पत्रकार और लेखक

संबंधित समाचार