वसई-विरार में वरिष्ठ नागरिके लिए वार्षिक अनुदान योजना शुरू
वसई-विरार महानगरपाल का वरिष्ठ नागरिक अनुदान योजना शुरू शहर के वरिष्ठ नागरिक को मिलेगा वार्षिक अनुदान,आवेदन की अंतिम तिथि 1 दिसंबर 2026 मुंबई / अकबर खान

वसई-विरार : वसई-विरार शहर महानगरपालिका की ओर से शहर के वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण, सामाजिक सहभागिता, स्वास्थ्य, सांस्कृतिक गतिविधियों और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वरिष्ठ नागरिक मंडल अनुदान योजना शुरू की गई है। महानगरपालिका की महासभा में इस योजना को मंजूरी दी गई है।
इस योजना के तहत महानगरपालिका क्षेत्र में कार्यरत वरिष्ठ नागरिक मंडलों को प्रतिवर्ष आर्थिक अनुदान दिया जाएगा। इस अनुदान के माध्यम से वरिष्ठ नागरिक मंडल विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियों और सामाजिक उपक्रमों का आयोजन कर सकेंगे। इसका उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़े रखना है।
महानगरपालिका प्रशासन ने योजना का लाभ लेने के इच्छुक सभी वरिष्ठ नागरिक मंडलों से निर्धारित आवेदन फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा करने की अपील की है।
यहां जमा करें आवेदन
इच्छुक वरिष्ठ नागरिक मंडल अपने आवेदन 1 दिसंबर 2026 तक सामाजिक न्याय एवं समाज कल्याण विभाग, वसई-विरार शहर महानगरपालिका मुख्यालय, पांचवीं मंजिल, विरार (पश्चिम) में जमा कर सकते हैं।
वेबसाइट पर उपलब्ध है आवेदन फॉर्म
योजना का आवेदन फॉर्म महानगरपालिका की आधिकारिक वेबसाइट www.vvcmc.in पर उपलब्ध है। इसके अलावा सामाजिक न्याय एवं समाज कल्याण विभाग के कार्यालय से भी आवेदन फॉर्म प्राप्त किया जा सकता है। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी, नियम एवं आवेदन प्रक्रिया भी महानगरपालिका की वेबसाइट पर प्रकाशित की गई है।
महानगरपालिका प्रशासन ने क्षेत्र के सभी वरिष्ठ नागरिक मंडलों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन और आवश्यक दस्तावेज जमा कर इस कल्याणकारी योजना का लाभ उठाएं।
अन्य भाषा में: मराठी
अनुभवी पत्रकार और लेखक
