सामग्री पर जाएँ
Hindi

साइबर जागरूकता के लिए सीएसएमटी रेलवे स्टेशन परिसर में ,निकाली गई एकता दौड़

Akbar Khan|Maharashtra Samachar
1 मिनट पढ़ें

GRP पुलिस अधिकारियों और टैक्सी चालकों ने लिया हिस्सा मुंबई / अकबर खान

मुंबई,: साइबर अपराधों के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करने और डिजिटल सुरक्षा का संदेश देने के उद्देश्य से सीएसएमटी रेलवे पुलिस स्टेशन की ओर से शनिवार सुबह एकता दौड़ (मैराथन) का आयोजन किया गया।

पुलिस आयुक्त, लोहमार्ग मुंबई के निर्देशानुसार आयोजित इस साइबर जागरूकता अभियान के तहत सुबह 7:30 बजे से 8:30 बजे तक सीएसएमटी रेलवे स्टेशन परिसर में बोरा बाजार से महानगरपालिका जंक्शन, मेट्रो जंक्शन होते हुए पुना पुलिस स्टेशन तक एकता दौड़ निकाली गई।

इस दौरान "डिजिटल एकता, सुरक्षित भविष्य" का संदेश देते हुए लोगों को साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन धोखाधड़ी और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संभाजी कटारे के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक शशांक कदम, पुलिस उपनिरीक्षक सोनार, 20 पुलिसकर्मियों तथा 10 से 12 टैक्सी चालकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सुरक्षित डिजिटल वातावरण के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना था।

विषय:Mumbai

अन्य भाषा में: मराठी

साझा करें:

Akbar Khan

अनुभवी पत्रकार और लेखक

संबंधित समाचार