सामग्री पर जाएँ
Maharashtra Samachar
Hindi

स्व : डालूरामजी बोरेले के जन्मदिन पर महादेश्वर परिवार को मिला मदद का सहारा

रजनीकांत बोरेले ने आत्महत्या पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर भेंट किए कपड़े, राशन, साड़ियां और पटाखे

Akbar KhanMaharashtra Samachar
2 मिनट पढ़ें

पांढरकवड़ा : संवाददाता

पांढरकवड़ा के प्रसिद्ध व्हिसलब्लोअर, समाज सेवी एवं जिंदल पुरस्कार विजेता रजनीकांत डालूरामजी बोरेले ने अपने स्वर्गीय पिता डालूरामजी सुखलालजी बोरेले इनकी जयंती के अवसर पर एक जरूरतमंद परिवार की सहायता कर सामाजिक संवेदनशीलता और मानवता की मिसाल पेश की।

दिपावली जैसे खुशियों के त्योहार में किसी गरीब परिवार के घर का चिराग बुझा न रहे और उनके बच्चों के चेहरों पर भी मुस्कान बनी रहे, इसी भावना के साथ रजनीकांत बोरेले ने केलापुर तहसील के ग्राम दहेली तांडा निवासी स्वर्गीय विवेक महादेश्वर के परिवार को आर्थिक एवं वस्तु रूप में सहायता प्रदान की।

जानकारी के अनुसार, विवेक महादेश्वर सलून का काम करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। इसी दौरान वे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हो गए। बीमारी के असहनीय दर्द के चलते 3 नवंबर 2026 को उन्होंने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। उनके परिवार में पत्नी वीणा महादेश्वर तथा दो बेटे ओम और सागर हैं। बड़ा बेटा 15 बरस और छोटा बेटा 13 बरस का है। पती के निधन के बाद वीणा महादेश्वर मजदूरी कर किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही हैं।

परिवार की इस कठिन परिस्थिति को देखते हुए रजनीकांत बोरेले स्वयं मदद के लिए आगे आए। अपने पिता स्वर्गीय डालूरामजी सुखलालजी बोरेले की 7 नवंबर 2026 को जयंती के अवसर पर उन्होंने रात करीब 7 बजे महादेश्वर परिवार के घर पहुंचकर सहायता सामग्री भेंट की।

इस दौरान वीणा महादेश्वर को दो साड़ियां, बेटे ओम को दो पैंट और दो शर्ट तथा बेटे सागर को भी दो पैंट और दो शर्ट दिए गए। इसके साथ ही परिवार के लिए दो महीने का राशन उपलब्ध कराया गया। इसमें आटा, चावल, तेल, बेसन, रवा, मैदा, शक्कर, नमक, मिर्च, हल्दी, धनिया और जीरा सहित आवश्यक खाद्य सामग्री के दो बड़े बोरे शामिल थे। बच्चों की खुशियों को ध्यान में रखते हुए पटाखों की एक बड़ी थैली भी भेंट की गई।

खास बात यह रही कि रजनीकांत बोरेले ने सभी वस्तुओं की खरीदारी स्वयं दुकानों पर जाकर की, ताकी परिवार को गुणवत्तापूर्ण सामग्री मिल सके। इसके बाद उन्होंने अपने हाथों से समस्त सामग्री परिवार को सौंपी।

पिता की जयंती को केवल उत्सव के रूप में मनाने के बजाय जरूरतमंद परिवार की मदद कर उसे यादगार बनाने का उनका यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायी है। किसी जरूरतमंद परिवार के जीवन में खुशियां बांटना और दुख की घड़ी में उसका सहारा बनना ही सच्ची मानव सेवा है।

इस अवसर पर नागदेवता तीर्थ मंदिर, जरंग के सचिव वासुदेव राठोड, प्रतिष्ठित व्यापारी गणेश सिंघानिया (पांढरकवड़ा), रामराव राठोड, सुभाष राठोड, उमेश चव्हाण, नरेंद्र दे. राठोड, धनराज मा. चव्हाण, रामराव गुं. चव्हाण, विक्रम राठोड, धरम राठोड सहित महादेश्वर परिवार के सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

रजनीकांत बोरेले के इस सेवाभावी कार्य की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

विषयMumbai
साझा करें:

Akbar Khan

अनुभवी पत्रकार और लेखक