सामग्री पर जाएँ
Maharashtra Samachar
Hindi

हज 2027: भारत के 1,75,025 जायरीन कर सकेंगे हज

सऊदी अरब के साथ हुआ द्विपक्षीय समझौता नई दिल्ली l

Akbar KhanMaharashtra Samachar
1 मिनट पढ़ें

भारत के हज यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हज 2027 के लिए भारत और सऊदी अरब के बीच द्विपक्षीय हज समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस समझौते के तहत भारत को कुल 1,75,025 जायरीनों का कोटा आवंटित किया गया है।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर भारत की ओर से सऊदी अरब के हज एवं उमराह मंत्री महामहिम डॉ. तौफीक बिन फौजान अल-रबिया के साथ द्विपक्षीय बैठक की गई। बैठक में हज यात्रियों की सुविधाओं, सुरक्षा और यात्रा को अधिक सुगम बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

वार्ता के दौरान दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत बनाने तथा भारतीय जायरीनों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। उद्देश्य है कि प्रत्येक जायरीन की हज यात्रा सुरक्षित, सुविधाजनक और आध्यात्मिक रूप से यादगार बने।

इस समझौते को भारत के हज यात्रियों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इसके माध्यम से हज 2027 की तैयारियों को बेहतर बनाने और यात्रियों को अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का मार्ग प्रशस्त होगा।

विषयMumbai

अन्य भाषा में: मराठी

साझा करें:

Akbar Khan

अनुभवी पत्रकार और लेखक