सामग्री पर जाएँ
Hindi

राष्ट्रीय एकता दिवस पर बांद्रा पुलिस थाने समेत देशभर के पुलिस थानों में एकता परेड

Akbar Khan|Maharashtra Samachar
1 मिनट पढ़ें

मुंबई / अकबर खान

मुंबई,: राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देशभर के सभी पुलिस थानों में 31 अक्टूबर 2026 को आयोजित एकता परेड 2026 का लाइव प्रसारण एवं प्रदर्शन किया गया।

इस पहल का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा पुलिस बल में राष्ट्रीय एकता और भाईचारे की भावना को और मजबूत करना है।

इस अवसर पर बांद्रा पुलिस थाने समेत विभिन्न पुलिस थानों में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एकता परेड का सीधा प्रसारण देखा। जिस मे बांद्रा के कई समझ सेवक मौजूद थे l इस कार्यक्रम के माध्यम से सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्रीय एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प दोहराया गया।

राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित इस पहल के माध्यम से पुलिस बल ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

विषय:Mumbai

अन्य भाषा में: मराठी

साझा करें:

Akbar Khan

अनुभवी पत्रकार और लेखक

संबंधित समाचार